On virat kohli
कोहली ने विराट दोहरा शतक जमाकर सचिन, सहवाग को पीछे छोड़ा
11 अक्टूबर। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे मैच में अपने टेस्ट करियर का सातवां दोहरा शतक पूरा किया। इसी के साथ वह भारत के लिए सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस साल कोहली ने टेस्ट में एक भी शतक नहीं जमाया था लेकिन इस मैच में उन्होंने सारी कमी पूरी कर दी।
भारतीय कप्तान का यह 81वां टेस्ट मैच है जिसमें उनका यह सातवां दोहरा शतक है। इसी क्रम में उन्होंने अपने आदर्श सचिन तेंदलुकर और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा है। इन दोनों ने अपने टेस्ट करियर में छह-छह दोहरे शतक जमाए हैं।
सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने की सूची में आस्ट्रेलिया के डॉन ब्रेडमैन का नाम सबसे ऊपर है। ब्रेडमैन ने टेस्ट में 12 दोहरे शतक जमाए हैं। उनके बाद श्रीलंका के कुमार संगाकारा 11 दोहरे शतकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा नौ दोहरे शतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
वीआर हेमंड और महेला जयावर्धने के टेस्ट में सात-सात दोहरे शतक हैं।
कोहली साथ ही टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 150 रनों से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में ब्रेडमैन को पीछे किया है। ब्रेडमैन ने कप्तान के तौर पर आठ बार 150 से ज्यादा का स्कोर किया था। कोहली नौ बार यह कर चुके हैं।
इसके अलावा कोहली सात हजार टेस्ट रन बनाने वाले भारत के सातवें बल्लेबाज बने। कोहली के अलावा सचिन (15921), राहुल द्रविड़ (13265), सुनील गावस्कर (10122), वीवीएस लक्ष्मण (8781), सहवाग (8503) और सौरभ गांगुली (7212) ने सात हजार से अधिक रन बनाए हैं।
अपनी इसी पारी के दौरान कोहली ने भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक दिलीप वेंगसरकर (6868) को पीछे छोड़ा। यही नहीं, कोहली ने अपना शतक पूरा करते ही एक और कीर्तिमान अपने नाम किया। वह 40 अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए हैं।
Related Cricket News on On virat kohli
-
कोहली ने दोहरे शतक को पूरा कर टेस्ट करियर में बनाए 7000 रन, ऐसा करने वाले 7वें भारतीय…
11 अक्टूबर। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के साथ यहां जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को अपना दोहरा शतक पूरा किया। इसी के साथ कोहली ने 7000 टेस्ट ...
-
IND vs SA: विराट कोहली ने शतक जड़कर रचा इतिहास, एक साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। पहले दिन मयंक अग्रवाल की शानदार बल्लेबाजी के बाद आज ...
-
कप्तान कोहली ने पॉटिंग के टेस्ट शतक के रिकॉर्ड की बराबरी, बना यह खास रिकॉर्ड
11 अक्टूबर। | भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने एक कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विराट ने ...
-
विराट कोहली का सबसे बड़ा धमाका, महान डॉन बैडमैन के इस महारिकॉर्ड को तोड़कर बने नंबर वन
11 अक्टूबर। दूसरे टेस्ट में विराट कोहली अपने बल्ले से धमाका कर रहे हैं। कोहली 150 रन से ज्यादा का स्कोर बनानें में सफल हो गए हैं। ऐसा करते ही कोहली ने महान डॉन ब्रैडमैन के ...
-
VIDEO विराट कोहली ने कुछ इस अंदाज में मनाया शतक ठोकने का जश्न, रहाणे ने अपने कप्तान को…
11 अक्टूबर। विराट कोहली के दमदार शतक ने भारतीय टीम को यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक मजबूत स्थिति में ...
-
विराट कोहली ने टेस्ट में जड़ा 26वां शतक, साथ ही बना दिए कई दिलचस्प रिकॉर्ड, कई दिग्गजों का…
11 अक्टूबर। पुणे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक भारतीय टीम 3/356 रन बनानें में सफल हो गई है। कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक जमाया है तो वहीं रहाणे अर्धशतक जमाकर नाबाद हैं। दोनों के ...
-
26वां टेस्ट शतक जमाकर कोहली ने बनाया विराट रिकॉर्ड, सबसे तेज ऐसा कमाल करने वाले पहले कप्तान बने
11 अक्टूबर। टेस्ट मैच के दूसरे दिन रहाणे और कोहली ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। एक तरफ जहां कोहली शतक जमाने में सफल रहे तो वहीं रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक ...
-
IND vs SA: विराट कोहली-मयंक अग्रवाल ने रचा इतिहास,पुणे टेस्ट के पहले दिन बने 4 महारिकॉर्ड
पुणे में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने कर भारतीय क्रिकेट टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 273 रन बना चुकी है। भारत के लिए मयंक अग्रवाल ...
-
पाकिस्तानी प्रशंसक ने कोहली को अपने देश में खेलने के लिए कुछ इस तरह से दिया आमंत्रण
10 अक्टूबर। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को पाकिस्तान में खेलने के लिए आमंत्रित किया गया है। कोहली को यह आमंत्रण यहां पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच हुए आखिरी टी-20 मैच के दौरान मिला। राजनीतिक ...
-
IND vs SA: भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, प्लेइंग इलेवन से बड़ा खिलाड़ी हुआ बाहर
पुणे, 10 अक्टूबर | यहां महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में गुरुवार को भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ...
-
भारत-साउथ अफ्रीका के 2nd टेस्ट में बन सकते हैं 4 महारिकॉर्ड, विराट कोहली इतिहास रचने से करीब
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10 अक्टूबर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर खेला जाएगा। सीरीज के पहले टेस्ट मैच को भारत ने ...
-
IND vs SA: विराट कोहली दूसरे टेस्ट में रचेंगे इतिहास, आजतक धोनी ही कर पाए हैं ऐसा
9 अक्टूबर,नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार से यहां के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में शुरू हो रहा है। तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ...
-
IND vs SA: विराट कोहली दूसरे टेस्ट में रचेंगे इतिहास, आजतक धोनी ही कर पाए हैं ऐसा
9 अक्टूबर,नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार से यहां के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में शुरू हो रहा है। तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ...
-
रोहित शर्मा को टेस्ट में ओपनर बनाए जाने के बाद कोहली ने जो कहा वो दिल जीतने वाला…
9 अक्टूबर। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को लगता है कि यह सही समय है जब रोहित शर्मा को शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी करने का लुत्फ उठाने देना चाहिए और अगर ऐसा करने में ...
Cricket Special Today
-
- 26 Feb 2026 08:32
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago