5 नवंबर। भारत के महान दिग्गज विराट कोहली अपना 31वां बर्थडे आज मना रहे हैं। विराट कोहली ने अपने करियर में वो मुकाम हासिल किया है जो काफी कम क्रिकेटर अपने करियर में हासिल कर पाते हैं। गौरतलब है कि अपने बर्थडे पर विराट कोहली अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ भूटान में सैर सपाटा करते हुए नजर आ रहे हैं।
विराट कोहली ने अपने 31वें बर्थडे पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वो वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ - साथ विराट कोहली ने अपने ट्विटर पर एक नोट पोस्ट की है जिसमें वो अपनी दिल की बातें बयान कर रहे हैं। कोहली के द्वारा किया गया यह नोट काफी दिल से लिखा गया है।
आपको बता दें कि विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए आराम लिया है। एक बार फिर कोहली बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।
My journey and life's lessons explained to a 15-year old me. Well, I tried my best writing this down. Do give it a read. #NoteToSelf pic.twitter.com/qwoEiknBvA
— Virat Kohli (@imVkohli) November 5, 2019