पाकिस्तान ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन अपनी पकड़ बना ली है। श्रीलंकाई टीम को महज 98 के स्कोर पर समेटने के बाद पाकिस्तान ने दिन की समाप्ति तक 3 विकेट खोकर 121 रन बना लिए हैं। यहां से मेजबान टीम के पास 23 रन की बढ़त है।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 35.3 ओवरों का ही सामना कर सकी। पाकिस्तान ने मेहमान टीम को महज 98 रन पर समेट दिया, जो रावलपिंडी में किसी टेस्ट पारी का अब तक का न्यूनतम स्कोर है।
श्रीलंकाई टीम को महज 6 के स्कोर पर पसिंदु सोरियाबंदरा (2) के रूप में पहला झटका लगा, जिसके बाद तेजी से विकेट गिरे। आलम ये रहा कि 36 रन तक श्रीलंका के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। यहां से कुसल मेंडिस ने सोनल दिनुषा के साथ छठे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 85 के स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन इसके बाद टीम के खाते में सिर्फ 14 ही रन जुड़ सके।