Pahalgam terror attack: Cricket News & Match Updates
'हमारे इमोशंस के साथ गलत कर रहे हो', एशिया कप में इंडिया-पाकिस्तान की टक्कर को देखकर नाखुश हुए फैंस
एशिया कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है और इस शेड्यूल के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान की टक्कर 14 सितंबर को होनी है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस शेड्यूल को देखकर भारतीय फैंस में भारी आक्रोश है। इसी कड़ी में, पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों में से एक शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी ने अगले महीने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 मैच खेलने के लिए बीसीसीआई की कड़ी आलोचना की है।
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ऐशन्या ने बीसीसीआई पर लोगों की भावनाओं से खेलने का आरोप लगाया है। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) द्वारा एशिया कप 2025 का कार्यक्रम जारी करने के साथ ही, भारत और पाकिस्तान 14 सितंबर को आमने-सामने होंगे। कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान के आतंकवादी ग्रुप्स द्वारा कथित तौर पर 26 भारतीय पर्यटकों की हत्या को लेकर हाल ही में सीमा पर तनाव के कारण इस घोषणा ने सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचा दिया है। Read More...
Related Cricket News for Pahalgam terror attack - Tesst
मोहम्मद सिराज ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख, कहा- 'यह कैसी लड़ाई है, जहां इंसान की जान की कोई कीमत नहीं'
SRH vs MI: पहलगाम आतंकी हमले का IPL पर भी पड़ा असर, नहीं नाचेंगी चीयरलीडर्स और काली पट्टी बांधकर रखा जाएगा 1 मिनट का मौन
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago