Pakistan 5 wickets win
PAK vs AUS: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से शिकस्त देकर सीरीज में बनाई बढ़त, 21 साल के गेंदबाज ने मचाया कहर
Pakistan vs Australia 1st ODI: रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार (30 मई) को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने पहले डेब्यूटेंट अराफात मिन्हास की घातक गेंदबाजों से ऑस्ट्रेलिया को 200 रन पर समेट दिया, जिसके बाद बाबर आजम और गाजी गौरी की शानदार साझेदारी की बदौलत आसानी से यह हासिल कर लिया।
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के इस पहले मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही। टीम के लिए मैट रेनशॉ ने 63 गेंदों में 61 रन और मैथ्यू शॉर्ट ने 76 गेंदों में 55 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। हालांकि इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका।