Pakistan reporter broken english ben stokes: Cricket News & Match Updates
VIDEO: पाकिस्तानी रिपोर्टर ने टूटी-फूटी इंग्लिश में पूछा सवाल, बेन स्टोक्स को दो बार में भी नहीं आया कुछ समझ
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने रावलपिंडी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन टॉस से एक दिन पहले बुधवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां एक मजेदार नजारा देखने को मिला। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तानी रिपोर्टर ने टूटी-फूटी अंग्रेजी के साथ स्टोक्स से सवाल पूछने की कोशिश की लेकिन स्टोक्स को कुछ भी समझ नहीं आया।
इस समय रिपोर्टर का ये मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें रिपोर्टर ने ये पूछने की कोशिश की कि क्या इंग्लैंड फिर से 800 रन बनाने का लक्ष्य रखेगा जैसा कि उन्होंने पहले टेस्ट में बनाया था? रिपोर्टर का ये सवाल बेहद ही टूटी-फूटी इंग्लिश में था जिसके चलते स्टोक्स को सवाल समझने में काफी दिक्कत हुई और दो बार रिपीट करने के बाद तीसरी बार स्टोक्स को कुछ समझ आया। इस मज़ेदार घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Pakistan reporter broken english ben stokes - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16