Pakistan sahibzada farhan
Advertisement
BAN vs PAK: पाक कप्तान शाहीन अफरीदी का ऐलान, बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में डेब्यू करेंगे 3 खिलाड़ी
By
IANS News
March 10, 2026 • 22:01 PM View: 343
T20 World Cup: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 11 मार्च से होने जा रहा है। एकदिवसीय सीरीज की शुरुआत से पहले पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने बताया है कि ढाका में होने वाले पहले वनडे में तीन खिलाड़ी डेब्यू करेंगे। उन्होंने कहा कि साहिबजादा फरहान, माज सदाकत और शमील हुसैन पहले एकदिवसीय मुकाबले में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।
साहिबजादा फरहान का प्रदर्शन हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार रहा था। फरहान टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 6 मुकाबलों में 160 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 383 रन बनाए थे। फरहान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दो शतक लगाए थे। फरहान की हालिया फॉर्म को देखते हुए ही उन्हें अब वनडे टीम में शामिल किया गया है।
Advertisement
Related Cricket News on Pakistan sahibzada farhan
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15
Advertisement