Paparazzi viral video: Cricket News & Match Updates
VIDEO: Vaibhav Sooryavanshi का मजेदार कमेंट वायरल, पैपराजी को बोले- 'रील के चक्कर में ठुक जाओगे'
IND vs WI 5th T20I: भारतीय क्रिकेट टीम के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) एक बार फिर अपने मजेदार अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी सीरीज के पांचवें टी20 मुकाबले से पहले एयरपोर्ट पर उनका सामना पैपराजी से हुआ। इस दौरान कैमरे लेकर खड़े फोटोग्राफर्स और वीडियो बनाने वालों को देखकर वैभव ने मजाकिया अंदाज में ऐसी बात कह दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी शनिवार (17 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत और वेस्टइंडीज के पांचवें टी20 मुकाबले से पहले अपने भारतीय टीम के कुछ साथी खिलाड़ियों के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए। जैसे ही वह एयरपोर्ट से बाहर निकले, वहां मौजूद पैपराजी ने उनकी तस्वीरें खींचनी और वीडियो बनानी शुरू कर दीं। Read More...