Part ways kkr head coach: Cricket News & Match Updates
चंद्रकांत पंडित ने छोड़ी KKR की कोचिंग, 2024 में दिलाया था IPL खिताब, 2025 की नाकामी के बाद लिया यह फैसला
Chandrakant Pandit Part Ways With KKR: तीन बार की IPL चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) में बड़ा बदलाव हो गया है। टीम ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म किया कि हेड कोच चंद्रकांत पंडित अब टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। 2024 में खिताब दिलाने वाले पंडित के इस फैसले के पीछे क्या वजह रही और KKR की हालिया फॉर्म ने इस पर कैसे असर डाला, जानते हैं पूरी डिटेल।
पंडित और KKR का सफर कैसा रहा?
KKR ने मंगलवार (29 जुलाई) को बयान जारी कर कहा, “चंद्रकांत पंडित अब नई चुनौतियों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड कोच के रूप में जारी नहीं रहेंगे। हम उनके योगदान के लिए शुक्रगुजार हैं 2024 में KKR को TATA IPL चैंपियन बनाने से लेकर एक मजबूत, अनुशासित टीम तैयार करने तक। उनकी लीडरशिप और डिसिप्लिन का असर टीम पर हमेशा रहेगा। उन्हें भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।” Read More...