Pbks camp: Cricket News & Match Updates
VIDEO: तान्या चटर्जी Controversy के बीच अर्शदीप सिंह ने लिए चहल के मज़े, लेग स्पिनर को चिढ़ाते आए नजर
पंजाब किंग्स की टीम में अर्शदीप सिंह कितने बड़े मस्तीखोर हैं, ये बात किसी से भी नहीं छिपी है और इसी बात का एक उदाहरण हमें एक बार फिर से देखने को मिला जब टीम के साथ ट्रैवल करते हुए उन्हें युजवेंद्र चहल के मज़े लेते हुए देखा गया। अर्शदीप सिंह ने टीम की फ़्लाइट के दौरान चहल को बार-बार "क्यूट" कहकर उनका मज़ाक उड़ाया, जिससे हर कोई हंसते-हंसते लोटपोट हो गया।
ये घटना तब हुई जब टीम अपने अगले मैच के लिए सफ़र कर रही थी। अब वायरल हो रहे एक वीडियो में, अर्शदीप ने फ़्लाइट का माइक अपने हाथ में लिया और पूरे केबिन में बार-बार "क्यूट, क्यूट" कहना शुरू कर दिया। हालांकि ऐसा लग रहा था कि वह युवा खिलाड़ी प्रियांश आर्य को चिढ़ा रहे हैं, लेकिन सबको जल्दी ही समझ आ गया कि उनका असली निशाना चहल थे, जो पास में ही खड़े थे। इस मज़ेदार पल पर पूरी टीम ज़ोर से हंस पड़ी, जबकि चहल ने बस मुस्कुरा दिया। Read More...
Related Cricket News for Pbks camp - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16