Pbks vs rcb dream11 prediction: Cricket News & Match Updates
PBKS vs RCB Dream11 Prediction: श्रेयस अय्यर या विराट कोहली, क्वालीफायर-1 में किसे बनाएं कप्तान? यहां देखें Fantasy Team
Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru Qualifier 1 Dream11 Prediction, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का क्वालीफायर-1 गुरुवार, 29 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच महाराजा यादवेन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 PM से शुरू होगा।
इस मुकाबले में आप विराट कोहली को कैप्टन चुन सकते हो जो कि बेहद ही गजब की फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में 8 हाफ सेंचुरी ठोकते हुए RCB के लिए 13 मैचों में लगभग 60 की औसत और 148 की स्ट्राइक रेट से 602 रन बना चुके हैं। बता दें कि विराट के पास 412 टी20 मैचों का अनुभव है जिसमें उन्होंने 9 सेंचुरी और 105 हाफ सेंचुरी जड़ते हुए 13,488 रन बनाए हैं। यही वज़ह है उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप श्रेयस अय्यर या प्रभसिमनर सिंह का चुनाव कर सकते हो। Read More...