Prabhsimran singh
धवन- प्रभसिमरन के अर्धशतकों और एलिस की शानदार गेंदबाजी की मदद से पंजाब किंग्स ने राजस्थान को 5 रन से दी मात
सलामी बल्लेबाजों शिखर धवन (86)* और प्रभसिमरन सिंह (60) के अर्धशतकों और नाथन एलिस की शानदार गेंदबाजी की मदद से पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2023 के 8वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 5 रन से हरा दिया। यह पंजाब किंग्स इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 7 रन से हरा दिया था। आईपीएल के आठवें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में राजस्थान ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में युजवेंद्र चहल की जगह ध्रुव जुरेल को खिलाया। वहीं पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह की जगह ऋषि धवन को खिलाया।
पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 197 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान शिखर धवन ने बनाये। उन्होंने 56 गेंद में 9 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 86 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा अन्य सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 34 गेंद में 7 चौको और 3 छक्कों की मदद से 60 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.4 ओवरों में 90 रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। इन दोनों के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 27(16) रन का योगदान दिया।
Related Cricket News on Prabhsimran singh
-
VIDEO: पटियाला के प्रभसिमरन ने सिखाया ट्रेंट बोल्ट को सबक, क्रीज़ में खड़े-खड़े लगा दिया छक्का
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्द्धशतक लगाया। इस दौरान उन्होंने ट्रेंट बोल्ट को भी नहीं बख्शा। ...
-
What A Catch: जोस बटलर ने पकड़ा गज़ब का कैच, खुद गिर गए लेकिन कैच नहीं गिरने दिया
अक्सर आपने जोस बटलर को विकेटकीपिंग करते देखा होगा लेकिन आईपीएल में वो राजस्थान के लिए डीप में फील्डिंग करते दिख रहे हैं और इस दौरान वो गजब के कैच भी पकड़ रहे हैं। ...
-
डीवाई पाटिल टी20 कप : प्रभसिमरन का शानदार शतक, कार्तिक की तेज तर्रार पारी ने सबका दिल जीता
डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को 17वें डीवाई पाटिल टी20 कप के लीग मैचों के अंतिम दिन प्रभसिमरन सिंह और भारत के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी की। ...
-
VIDEO: 0 सेकेंड पर विलियमसन ने लिया रिव्यू, अंपायर से जा भिड़े बेयरस्टो
Kane Williamson took drs on last second jonny bairstow ask question to umpire : सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में एक ड्रामा तब देखने को मिला जब केन विलियमसन ने आखिरी सेकेंड ...