Prabhsimran Singh Record: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के सलामी बल्लेबाज़ प्रभसिमसन सिंह (Prabhsimran Singh) ने बीते मंगलवार, 28 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सामने 44 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्का ठोककर 59 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट में 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल (Chris Gayle) को पीछे छोड़ दिया है।
दरअसल, 25 साल के प्रभसिमसन सिंह अब पंजाब किंग्स के लिए IPL टूर्नामेंट में तीसरे सर्वाधिक पचास प्लस स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 12वीं बार ये कारनामा करके क्रिस गेल को पछाड़ा है जिन्होंने PBKS के लिए आईपीएल में 11 बार पचास प्लस स्कोर बनाए। इस लिस्ट में अब उनसे ऊपर सिर्फ केएल राहुल और शॉन मार्श ही मौजूद हैं।
पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा पचास प्लस स्कोर
- केएल राहुल - 55 मैचों में 25 पचास प्लस स्कोर
- शॉन मार्श - 71 मैचों में 21 पचास प्लस स्कोर
- प्रभसिमरन सिंह - 59 मैचों में 12 पचास प्लस स्कोर
- क्रिस गेल - 41 मैचों में 11 पचास प्लस स्कोर
- श्रेयस अय्यर - 25 मैचों में 10 पचास प्लस स्कोर