Prabhsimran singh record: Cricket News & Match Updates
Prabhsimran Singh ने धर्मशाला में मचाया धमाल, Suryakumar Yadav और Abhishek Sharma के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
Prabhsimran Singh Record: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के 25 साल के सलामी बल्लेबाज़ प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 58वें मुकाबले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ 32 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के ठोककर 57 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ प्रभसिमसन सिंह ने एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि प्रभसिमरन सिंह ने धर्मशाला के मैदान पर धमाल मचाने के साथ ही IPL 2026 में अपने 439 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 43.90 की औसत और 170.15 की स्ट्राइक रेट से कुल 11 इनिंग में ये कारनामा किया है। खास बात ये है कि अब वो IPL के इतिहास में एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी के तौर पर एक से ज्यादा सीजन में 400 प्लस रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं। Read More...