Punjab cricket
केएल राहुल भूले नहीं हैं पिछले IPL सीज़न के घाव, दर्द बयां करते हुए कहा, 'बदली जर्सी और बदले नाम से किस्मत बदलने की उम्मीद'
आईपीएल 2020 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल को उम्मीद है कि आगामी आईपीएल 2021 में उनकी टीम की किस्मत बदल सकती है। राहुल आईपीएल 2020 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। 14 मैचों में, 55.83 की औसत से 670 रन बनाने वाले राहुल ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी।
केएल राहुल का मानना है कि पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2020 में थोड़ा बदकिस्मत रही थी और उन्हें उम्मीद है कि नया नाम और नई जर्सी टीम के लिए अच्छी किस्मत लेकर आएगी। इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले 13 संस्करणों में पंजाब किंग्स को किंग्स इलेवन पंजाब के रूप में जाना जाता था लेकिन फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2021 के लिए नाम बदल दिया। आईपीएल 2021 में, पंजाब किंग्स की जर्सी भी बदल दी गई है।
Related Cricket News on Punjab cricket
-
Vijay Hazare Trophy: झारखंड को महज 2 रन से मिली पंजाब के खिलाफ जीत, खिलाड़ियों की अर्धशतकीय पारी…
सलामी बल्लेबाज उत्कर्ष सिंह (51) की अर्धशतकीय पारी और गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से झारखंड ने एसएस क्रिकेट कम्यून मैदान पर खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी मुकाबले में पंजाब को बेहद ...
-
युवराज सिंह के फैंस के लिए आई गुड न्यूज, इस टी-20 लीग से वापसी की तैयारी कर रहे…
भारतीय क्रिकेट टीम को दो बार विश्व चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाने वाले पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अगर आप युवी के फैन हैं, तो ये ...
-
युवराज सिंह ने नेट्स में शुरू की ट्रेनिंग, क्रिकेट के मैदान पर जल्द गूंजेगा 'सिक्सर किंग' का बल्ला!
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने नेट्स में ट्रेनिंग शुरू करके क्रिकेट के मैदान पर अपनी वापसी को लेकर एक बड़ा संकेत दिया है। इस दिग्गज खिलाड़ी ने पिछले साल ही अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट ...
Cricket Special Today
-
- 25 May 2026 06:36
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago