IPL 2026: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा के बाद ऐसा करने वाले बने मुंबई इंडियंस के दूसर (Image Source: X)
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टीम के लिए बड़ा इतिहास रच दिया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने यह खास उपलब्धि हासिल की। वहीं इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले रोहित शर्मा के बाद MI के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बने हैं।
सूर्यकुमार यादव ने रविवार (24 मई) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मुंबई इंडियंस के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने MI के लिए खेलते हुए आईपीएल में 4000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया।
सूर्यकुमार यादव को इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के लिए 4000 रन पूरे करने के लिए 40 रन की जरूरत थी और उन्होंने शानदार अंदाज में यह उपलब्धि हासिल कर ली। सूर्यकुमार ने 42 गेंदों में 60 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।