Radha yadav catch: Cricket News & Match Updates
VIDEO: राधा यादव ने बाउंड्री पर किया करिश्मा, हवा में डाइव लगाकर पकड़ा गज़ब का कैच
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ बेशक पांचवें टी-20 मैच में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इस मैच में भी कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन से दिल जीत लिया और उन खिलाड़ियों में स्पिनर राधा यादव का नाम भी शामिल है जिन्होंने इस मैच में पहले तो बल्ले से 14 रनों का योगदान दिया और बाद में एक विकेट लेने के साथ-साथ एक गज़ब का कैच भी लपका।
मैच के आखिरी क्षणों में राधा यादव ने गज़ब का डाइव लगाकर एमी जोन्स का ये शानदार कैच लपका। उस समय इंग्लैंड को तीन गेंदों में सिर्फ़ पांच रन चाहिए थे और भारत के लिए जीत का मौका बन गया था। हालांकि, राधा के इस कैच के बावजूद इंग्लैंड ने संयम बनाए रखा और मैच पांच विकेट से जीत लिया। वहीं, इंग्लैंड की इस जीत के बावजूद भारत ने पांच मैचों की सीरीज 3-2 से जीत ली, जो इंग्लैंड के खिलाफ उनकी पहली टी-20 सीरीज जीत है। Read More...
Related Cricket News for Radha yadav catch - Tesst
IN-W vs NZ-W 2nd ODI: राधा यादव Rocked! हवा में उड़कर पकड़ा बवाल फ्लाइंग कैच; देखें VIDEO
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01