Raghuvanshi century: Cricket News & Match Updates
VIDEO: IPL 2026 से पहले अंगकृष रघुवंशी ने दी चेतावनी, KKR के प्रैक्टिस मैच में जड़ा नाबाद शतक
आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम जमकर प्रैक्टिस कर रही है और इसी कड़ी में उन्होंने एक प्रैक्टिस मैच भी खेला जिसमें उन्होंने अपने स्क्वॉड को दो टीमों में बांटा। इस प्रैक्टिस मैच में मुंबई के युवा खिलाड़ी अंगकृष रघुवंशी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया। रघुवंशी ने इस इंट्रा स्क्वॉड मैच में नाबाद शतक जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
टॉप ऑर्डर में बैटिंग करते हुए, रघुवंशी ने KKR के इंट्रा-स्क्वाड प्रैक्टिस मैच में अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक नाबाद शतक जड़ा और टीम को जीत दिलाई। रघुवंशी ने अजिंक्य रहाणे की टीम की तरफ से खेलते हुए, रिंकू सिंह की कप्तानी वाली टीम का सामना किया। विकेट-कीपर की भूमिका निभाते हुए, मुंबई के इस बैटर को अजिंक्य रहाणे के आउट होने के तुरंत बाद ही बैटिंग के लिए मैदान पर उतरना पड़ा। इसके बाद उन्होंने जिस तरह की पारी खेली, वो वाकई लाजवाब थी। जब फिन एलन तेज़ी से रन बना रहे थे, तब रघुवंशी ने ईडन गार्डन्स के मैदान पर गैप्स ढूंढकर रन बनाने पर ध्यान दिया। Read More...
Related Cricket News for Raghuvanshi century - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16