Rahul dravid academy
Advertisement
VIDEO: बेंगलुरु अकैडमी में बच्चों ने दिया राहुल द्रविड़ को ग्रैंड वेलकम, VIDEO देखकर बन जाएगा दिन
By
Shubham Sharma
July 09, 2024 • 12:18 PM View: 482
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अपने क्रिकेट करियर के दौरान खिलाड़ी के रूप में तो वर्ल्ड कप नहीं जीत पाए लेकिन अपने कोचिंग करियर के अंत से पहले उन्होंने कोच के रूप में टी-20 वर्ल्ड कप जरूर जीत लिया। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद राहुल द्रविड़ जब भारत लौटे तो वो जहां भी गए उन्हें जोरदार स्वागत मिला।
जब द्रविड़ अपने गृहनगर बेंगलुरु में एक क्रिकेट अकैडमी में गेस्ट बनकर पहुंचे तो वहां मौजूद कोचिंग स्टाफ और छोटे बच्चों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर द्रविड़ का जोरदार स्वागत किया। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही पूर्व भारतीय कोच अकैडमी में एंटर होते हैं उन्हें फूलों का गुलदस्ता दिया जाता है।
Advertisement
Related Cricket News on Rahul dravid academy
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 25 May 2026 06:36
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago