Advertisement
Rahul dravid car auto collides bengaluru: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: राहुल द्रविड़ की कार ऑटो से टकराई, बेंगलुरु की सड़क पर ऑटो वाले से हुई बहस
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ अक्सर सोशल मीडिया की लाइमलाइट से दूर रहते हैं लेकिन इस बार वो एक अलग वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। मंगलवार (4 फरवरी) शाम को बेंगलुरु की सड़क पर द्रविड़ को एक ऑटो-रिक्शा चालक के साथ तीखी बहस करते हुए देखा गया।
द्रविड़ का ये वीडियो इस समय काफी सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि उनकी कार की ऑटो से टक्कर होने के बाद वो सड़क किनारे ड्राइवर से अपनी मातृभाषा कन्नड़ में बहस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रविड़ की कार एक मालवाहक ऑटो से टकरा गई थी, जिसके बाद उनके और ड्राइवर के बीच सड़क पर ही बहस शुरू हो गई। हालांकि, ये साफ नहीं है कि द्रविड़ अपनी कार चला रहे थे या नहीं। Read More...
Related Cricket News for Rahul dravid car auto collides bengaluru - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago