Rajeev shukla presides over bcci: Cricket News & Match Updates
अबरार अहमद विवाद पर राजीव शुक्ला का बयान, बोले-‘द हंड्रेड’ विदेशी लीग, बीसीसीआई का कोई संबंध नहीं
राजीव शुक्ला ने इस मामले को लेकर कहा कि यह फैसला पूरी तरह से संबंधित फ्रेंचाइजी का है। खिलाड़ी को खरीदने का मामला भारत के बाहर की एक लीग से जुड़ा है। बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने 'आईएएनएस' से कहा, "देखिए, यह उनका अपना फैसला है, क्योंकि यह हमारी लीग नहीं है। यह आईपीएल के लिए नहीं किया गया है। यह भारत के बाहर की एक लीग के लिए किया गया है। यह पूरी तरह से उनका अपना फैसला है। इंग्लैंड में कोई लीग है जिसके लिए वह ऐसा कर रहे हैं।"
भारतीय मालिकाना हक वाली सनराइजर्स लीड्स द्वारा अबरार को साइन करने का कदम फैंस को रास नहीं आया है। फैंस ने 'एक्स' पर जाकर टीम के मालिक और फ्रेंचाइजी की आलोचना की और उन्हें 'राष्ट्र-विरोधी' करार दिया। इस तीखी प्रतिक्रिया के चलते टीम का 'एक्स' अकाउंट भी कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन अब उसे बहाल कर दिया गया है। Read More...
Related Cricket News for Rajeev shukla presides over bcci - Tesst
बीसीसीआई 22 दिसंबर को महिला घरेलू क्रिकेटरों के भुगतान में बदलाव पर चर्चा करेगी
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16