Ranji trophy champions: Cricket News & Match Updates
चार दशक बाद श्रीनगर में क्रिकेट की वापसी की उम्मीद, इस मैच की कहानी क्रिकेट से भी बड़ी
आसार तो पूरे हैं कि जल्दी ही श्रीनगर में एक इतिहास बनते देखेंगे और वहां लगभग चार दशक में सबसे बड़ा क्रिकेट इवेंट हो सकता है। बीसीसीआई के प्रस्तावित घरेलू क्रिकेट कैलेंडर के अनुसार, शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में 1 से 5 अक्टूबर तक ईरानी कप मैच खेलेंगे मौजूदा रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर और 'रेस्ट ऑफ़ इंडिया' के बीच। कोई बदलाव न हुआ तो यह 9 सितंबर 1986 के इसी स्टेडियम में, भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे इंटरनेशनल के बाद, कश्मीर में होने वाला सबसे खास क्रिकेट मैच होगा।
एक ऐसी जगह जहां क्रिकेट का जिक्र स्कोर कार्ड से कहीं ज्यादा पेचीदा रहा है, ये मैच बड़ा खास है। शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में अब तक सिर्फ दो वनडे इंटरनेशनल मैच हुए हैं: पहला 13 अक्टूबर 1983 को नई वर्ल्ड कप चैंपियन बनी भारतीय टीम का वेस्टइंडीज से और दूसरा मैच लगभग तीन साल बाद 1986 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध था जिसमें भारत को 3 विकेट से हार मिली। Read More...
Related Cricket News for Ranji trophy champions - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16