Ranji trophy
रणजी ट्रॉफी : गुजरात ने दिल्ली के खिलाफ खेला ड्रॉ, इन खिलाड़ियों का दिखा जलवा !
ा
नई दिल्ली, 7 फरवरी (आईएएनएस)| यहां अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और गुजरात के बीच खेला गया रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए का मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। गुजरात को मैच के आखिरी दिन शुक्रवार को जीत के लिए 292 रन बनाने थे। गुजरात ने दिन का अंत दो विकेट के नुकसान पर 128 रनों के साथ किया।
दिल्ली ने दिन की शुरुआत अपनी दूसरी पारी के स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 228 रनों के साथ की थी। जोंटी सिद्धू (52) अपना अर्धशतक पूरा कर आउट हो गए। हिम्मत सिंह हालांकि अंत तक टिके रहे। उन्होंने अपनी नाबाद 70 रनों की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए।
कुंवर बिधूड़ी ने 27, सिद्धांत शर्मा ने दो रनों का योगदान दिया। अक्षर पटेल ने सिमरनजीत सिंह को बोल्ड कर दिल्ली को आठवां झटका दिया और इसी के साथ दिल्ली ने 333 के कुल स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी।
गुजरात की कोशिश ड्रॉ कराने की थी जिसमें वो सफल रही। उसके सलामी बल्लेबाज प्रियंक पांचाल हालांकि खाता भी नहीं खोल पाए। दूसरे सलामी बल्लेबाज समिति गोहेल 26 रन बनाकर आउट हुए। भार्गव मेरई ने नाबाद 42 और मनप्रीत जुनेजा ने नाबाद 51 रन बनाए। जुनेजा ने 65 गेंदों की पारी में आठ चौके मारे जबकि मेरई ने 80 गेंदों का सामना कर पांच चौके लगाए।
जुनेजा ने पहली पारी में शतक जमाया था। उन्होंने 124 रन बना गुजरात को 335 रनों का स्कोर दिया था जिसके दम पर वह दिल्ली द्वारा पहली पारी में बनाए गए 293 रनों के स्कोर को पीछे करते हुए 42 रनों की बढ़त लेने में सफल रही थी।
गुजरात ग्रुप-ए में 29 अंकों के साथ पहले स्थान पर है और उसका क्वार्टर फाइनल खेलना पक्का है।
Related Cricket News on Ranji trophy
-
रणजी ट्रॉफी : विदर्भ के मजबूत स्कोर के सामने केरल ने की सधी हुई शुरुआत !
5 फरवरी। केरल ने मौजूदा विजेता विदर्भ द्वारा पहली पारी में बनाए गए 326 रनों के मजबूत स्कोर के सामने शुरुआत अच्छी की है। केरल ने दूसरे दिन का अंत तीन विकेट के नुकसान पर 191 ...
-
रणजी ट्रॉफी : मनप्रीत जुनेजा और ध्रुव रावल ने अर्धशतकीय पारी खेल दिल्ली के खिलाफ गुजरात की पारी…
नई दिल्ली, 5 फरवरी | मनप्रीत जुनेजा और ध्रुव रावल ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच में अपनी टीम गुजरात को दिल्ली के खिलाफ मजबूत स्कोर ...
-
रणजी ट्रॉफी : खराब शुरुआत के बाद संभली दिल्ली, कुंवर बिधूड़ी की शानदार बल्लेबाजी
4 फरवरी। कुंवर बिधूड़ी (नाबाद 78) की अगुआई में दिल्ली के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच में गुजरात के खिलाफ खराब ...
-
रणजी ट्रॉफी : मोरे की घातक गेंदबाजी, कर्नाटक की जीत, रेलवे को मिली जीत
नई दिल्ली, 30 जनवरी | कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप-बी में यहां करनैल सिंह स्टेडियम में खेले गए मैच रेलवे को 10 विकेट से हरा दिया। कर्नाटक की इस जीत में तेज गेंदबाज रोनित मोरे ...
-
रणजी ट्रॉफी : गुजरात ने विदर्भ को 4 विकेट से हराया, पार्थिव पटेल ने खेली 41 रनों की…
30 जनवरी। गुजरात ने यहां लालाभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच के आखिरी दिन गुरुवार को मौजूदा विजेता विदर्भ को चार विकेट से हरा दिया। विदर्भ ने पहली पारी में ...
-
रणजी ट्रॉफी: जयदेव उनादकट ने झटके 6 विकेट,सौराष्ट्र ने बड़ौदा को दी मात
वडोदरा, 29 जनवरी| जयदेव उनादकट की बेहतरीन गेंदबाजी के बाद अर्पित वासवाडा और प्रेरक मांकड की सूझबूझ भरी पारियों के दम पर सौराष्ट्र ने राणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच में बड़ौदा को चार विकेट ...
-
फर्स्ट क्लास डेब्यू मैच में पहले ही ओवर में हैट्रिक विकेट लेकर इस गेंदबाज ने रचा इतिहास, बना…
28 जनवरी। मध्यप्रदेश के गेंदबाज रवि यादव ने फर्स्ट क्लास डेब्यू के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर कमाल कर दिया। रवि यादव 80 साल के बाद दुनिया के पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने ...
-
रणजी ट्रॉफी: सरफराज खान का धमाल,तिहरे शतक के बाद ठोका दोहरा शतक
धर्मशाला, 27 जनवरी | युवा बल्लेबाज सरफराज खान ने दोहरा शतक लगाकर यहां हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच में अपनी ...
-
रणजी ट्रॉफी: नीतीश राणा ने जड़ा तूफानी शतक,दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में विदर्भ को हराया
नई दिल्ली, 22 जनवरी | नीतीश राणा (नाबाद 105) के तूफानी शतक के दम पर दिल्ली ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए के मैच में विदर्भ को रोमांचक मैच में ...
-
रणजी ट्रॉफी : बल्लेबाजों के दम पर विदर्भ ने दिल्ली को दिया विशाल लक्ष्य, गणेश सतीश का शतक
नई दिल्ली, 21 जनवरी । गणेश सतीश (नाबाद 100), अक्षय वाडकर (नाबाद 70) और संजय रघुनाथ (57) की शानदार पारियों के दम पर विदर्भ ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ...
-
रणजी ट्रॉफी 2019-20: उत्तर प्रदेश ने बनाए 625 रन, इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक
मुंबई, 20 जनवरी| उपेंद्र यादव (नाबाद 203) के बेहतरीन दोहरे शतक के दम पर उत्तर प्रदेश ने यहां वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच में मेजबान मुंबई के खिलाफ ...
-
रणजी ट्रॉफी 2019-20: आदित्य ठाकरे ने झटके 7 विकेट,दिल्ली को किया सिर्फ 163 रनों पर ढेर
नई दिल्ली, 20 जनवरी| युवा तेज गेंदबाज आदित्य ठाकरे ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मैच में दिल्ली को पहली पारी ...
-
WATCH रणजी ट्रॉफी में लिया गया ऐसा अनोखा कैच, किसी को यकिन नहीं हो रहा, देखिए !
13 जनवरी। बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मुंबई को यहां एमए. चिदम्बरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच में तमिलनाडु को पूरी तरह से दबाव में डाल दिया है। मुंबई ...
-
रणजी ट्रॉफी : मुंबई के विशाल स्कोर के सामने तमिलनाडु संकट में
13 जनवरी। बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मुंबई को यहां एमए. चिदम्बरम क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच में तमिलनाडु को पूरी तरह से दबाव में डाल दिया है। मुंबई ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago