Ranking update: Cricket News & Match Updates
लीड्स टेस्ट के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, पंत को फायदा तो जडेजा को झटका; जानिए पुरा हाल
India vs England, ICC Test Rankings: लीड्स टेस्ट के बाद ICC की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। एक तरफ जहां टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत(Rishabh Pant) को करियर की सबसे ऊंची रैंकिंग मिली है, वहीं दूसरी ओर सीनियर ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा(Ravindra Jadeja) को गेंदबाज़ी रैंकिंग में झटका लगा है। पंत की शानदार पारियों का उन्हें इनाम मिला, लेकिन जडेजा को उनका साधारण प्रदर्शन महंगा पड़ गया। रैंकिंग में और किसे फायदा मिला और किसे नुकसान, जानिए आगे की रिपोर्ट में।
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स टेस्ट में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन ऋषभ पंत ने अपने बल्ले से इतिहास रच दिया। पहली पारी में 134 और दूसरी पारी में 118 रनों की शानदार पारियों के दम पर पंत को ICC टेस्ट रैंकिंग में करियर की सबसे ऊंची 7वीं रैंक मिली है। इसके साथ ही पंत टेस्ट इतिहास में 800 रेटिंग पॉइंट्स तक पहुंचने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ भी बन गए हैं। खास बात यह भी रही कि वह एक ही टेस्ट में दो शतक लगाने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे विकेटकीपर बने हैं, इससे पहले यह कारनामा सिर्फ ज़िम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने किया था। Read More...
Related Cricket News for Ranking update - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16