Rcb chase
IPL 2026: RCB ने 15.1 ओवर में लक्ष्य हसिल कर LSG को दी 5 विकेट से बड़ी हार, पॉइंट्स टेबल में बनी टेबल टॉपर
IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants Highlights: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले गेंदबाजों ने LSG को 146 रन पर रोका, फिर बल्लेबाजों ने 15.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ RCB पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई।
बुधवार (15 अप्रैल) को खेले गए आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को शुरुआती झटके जल्दी लग गए और एडेन मार्कराम 12 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि कप्तान ऋषभ पंत को कोहनी में चोट का सामना करना पड़ा और सिर्फ 1 रन ही जोड़ पाए। वहीं निकोलस पूरन भी 1 रन पर पवेलियन लौट गए थे। हालांकि मिचेल मार्श ने एक छोर संभालते हुए 32 गेंदों में 40 रन की पारी खेली और टीम को थोड़ा संभालने की कोशिश की।