Rcb historical records: Cricket News & Match Updates
IPL 2026: RCB के पास इतिहास रचने का मौका, सिर्फ CSK और MI ही कर पाए हैं 18 सालों में ये कारनामा
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 19वां सीज़न 28 मार्च से शुरू होने वाला है और फैंस बेसब्री से इस सीजन का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि वो मौजूदा चैंपियन आरसीबी को एक बार फिर से एक्शन में देखने के लिए बेताब हैं। वहीं, आरसीबी की टीम भी ये साबित करने की कोशिश करेगी कि 2025 में उनकी जीत कोई तुक्का नहीं थी। रजत पाटीदार की टीम ने जिस तरह का खेल पिछले सीजन में दिखाया था, अगर वो वैसा ही खेल इस सीजन में भी दिखाने में सफल रहे तो वो इतिहास रच देंगे।
जी हां, अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीतकर लगातार दूसरी बार आईपीएल जीत जाती है तो वो आईपीएल की एक खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। अगर आरसीबी की टीम आईपीएल 2026 जीत जाती है, तो वो लगातार दो सीज़न में खिताब जीतने वाली तीसरी फ़्रैंचाइज़ी बन जाएगी। इससे पहले सिर्फ़ दो टीमों ने ही आईपीएल का ताज अपने पास बरकरार रखा है। ये दो दिग्गज टीमें कोई और नहीं, बल्कि सीएसके और एमआई हैं। Read More...
Related Cricket News for Rcb historical records - Tesst
Cricket Special Today
-
- 25 Jul 2026 11:28
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago