Ridhima pandit
VIDEO: क्या शुभमन गिल से शादी करने वाली हैं रिद्धिमा पंडित? सामने आकर दिया सीधा जवाब
टीवी स्टार रिद्धिमा पंडित बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि ये अभिनेत्री इस साल दिसंबर में क्रिकेटर शुभमन गिल से शादी करने वाली है। हर कोई इस खबर से हैरान था और इस खबर की सच्चाई के बारे में जानना चाहता था और अब उन सभी फैंस का इंतज़ार खत्म हो गया है क्योंकि खुद रिद्धिमा ने इस अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है।
ई टाइम्स के साथ बातचीत में, अभिनेत्री ने अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी और कहा, "मुझे लगता है ये कुछ लोगों की कल्पना है। कोई व्यक्ति एक कहानी बनाता है और फिर ये सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। मैं शुभमन गिल को व्यक्तिगत रूप से जानती भी नहीं हूं। ये हास्यास्पद है। मुझे सुबह से ही बधाई संदेश मिलने लगे थे और मैं इस अफवाह का खंडन करते-करते थक गई थी। मैंने आखिरकार इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करने का फैसला किया।"
Related Cricket News on Ridhima pandit
Cricket Special Today
-
- 26 Feb 2026 08:32
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 22 hours ago
-
- 12 hours ago