Rinku singh underworld connection: Cricket News & Match Updates
रिंकू सिंह को मिली अंडरवर्ल्ड से धमकी, 'डी कंपनी' ने मांगी 5 करोड़ की फिरौती
टीम इंडिया के उभरते हुए क्रिकेट स्टार रिंकू सिंह को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिलने की खबर सामने आई है। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि कुख्यात गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के गिरोह "डी-कंपनी" ने रिंकू की प्रमोशनल टीम से फरवरी से अप्रैल 2025 के बीच तीन बार में 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया है।
मोहम्मद दिलशाद और मोहम्मद नवीद नाम के दो व्यक्ति पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों को वेस्टइंडीज़ से पकड़ा गया और 1 अगस्त को भारत लाया गया। इन आरोपियों को पहले पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी से भी 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। टीवी9 की रिपोर्ट के अनुसार, पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने ये स्वीकार किया कि उसने रिंकू सिंह की टीम को फोन कर फिरौती की धमकी दी थी। Read More...
Related Cricket News for Rinku singh underworld connection - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago