Rising talents
IPL 2026 में दिखेगा युवाओं का जलवा, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी समेत ये 5 खिलाड़ी हैं सबसे कम उम्र के
Youngest Players Of IPL 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है और इस बार टूर्नामेंट में कई युवा खिलाड़ी अपने खेल से सुर्खियां बटोर सकते हैं। हर सीजन की तरह इस बार भी कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो बेहद कम उम्र में दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में खेलने का मौका पा रहे हैं। आइए जानते हैं उन पांच सबसे युवा खिलाड़ियों के बारे में जो आईपीएल 2026 में खेलते नजर आ सकते हैं।
1 वैभव सूर्यवंशी
इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का। बिहार के रहने वाले वैभव की उम्र अभी सिर्फ 14 साल और 233 दिन है। राजस्थान रॉयल्स ने 2025 आईपीएल ऑक्शन में उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था। वैभव ने इस सीजन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 7 मैचों में 252 रन बनाए थे, और सबसे कम उम्र में आईपीएल इतिहास का सबसे शतक ठोकने वाले बल्लेबाज भी बने थे। वहीं अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 मैचों में 439 रन बनाए और फाइनल में 175 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।
Related Cricket News on Rising talents
Cricket Special Today
-
- 06 Mar 2026 03:12