Riyan parag youtube search history controversy
VIDEO: रियान पराग फिर से लाइमलाइट में, वायरल यूट्यूब सर्च हिस्ट्री विवाद पर तोड़ी चुप्पी
भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर रियान पराग एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। आईपीएल 2024 के बाद लाइव स्ट्रीम के दौरान गलती से अपने YouTube सर्च हिस्ट्री के सामने आने के बाद वो विवाद में फंस गए थे और सोशल मीडिया पर भी काफी हंगामा मचा था। अब पराग ने उस विवाद पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है।
आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अहम भूमिका निभाने वाले पराग ने टूर्नामेंट के बाद अपनी गेमिंग लाइव स्ट्रीम फिर से शुरू की। हालांकि, अपनी एक YouTube स्ट्रीम के दौरान, वो अपनी स्क्रीन छिपाना भूल गए, जिससे गलती से उनकी सर्च हिस्ट्री सामने आ गई। इसमें "अनन्या पांडे h*t" और "सारा अली खान h*t" जैसी सर्च भी शामिल थीं। स्ट्रीम के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल होने लगे और रियान पराग एक नई मुसीबत में फंस गए।