Riyan parag
IPL 2020: रॉबिन उथप्पा और रियान पराग के हाथ से निकलता जा रहा है समय: गौतम गंभीर
IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) को हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया था। शुरुआती दो मैचों में मिली जीत के बाद टीम को अगले दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। 2 मैचों में मिली हार के बाद से राजस्थान रॉयल्स टीम के मध्यक्रम की बल्लेबाजी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा और रियान पराग आईपीएल के इस सीजन में फीके नजर आ रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने इन दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक वेब पोर्टल को दिए इंटरव्यू के दौरान गंभीर ने कहा,'रॉबिन उथप्पा और रियान पराग दोनों के हाथ से समय तेजी से निकलता जा रहा है। रॉबिन उथप्पा बिलकुल भी फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं। टीम के लिए अब उथप्पा को प्रदर्शन करना ही होगा।'
Related Cricket News on Riyan parag
-
युवा रियान पराग ने कहा जब धोनी सर ने मुझे किया स्टंप तो ऐसा महसूस कर रहा था..…
30 अप्रैल। राजस्थान रॉयल्स के युवा प्रतिभाशाली ऑलराउंडर रियान पराग के पिता-पराग दास को लगभग 20 साल पहले महेंद्र सिंह धोनी ने एक प्रथम श्रेणी मैच में स्टम्प आउट किया था। तीन साल की उम्र में ...
Cricket Special Today
-
- 31 Mar 2026 02:55