Rohit paudel: Cricket News & Match Updates
नेपाल को 238 रन से हराने के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर ने कहा कि- यह जीत हमें एक कदम आगे बढ़ाएगी
एशिया कप 2023 के पहले मैच में पाकिस्तान ने नेपाल को 238 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान बाबर और इफ्तिखार ने शतकीय पारिया खेली थी। इसके बाद गेंदबाजों ने नेपाल के खिलाफ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। इस मैच में मिली जीत के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर ने कहा कि यह जीत हमें एक कदम आगे बढ़ाएगी।
मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने कहा कि, "शुरुआत में यह थोड़ी दो गति (पिच) वाली थी। पारी कई फेज से गुजरी, रिजवान ने मुझे आत्मविश्वास दिया और कभी-कभी मैंने उसे आत्मविश्वास दिया। मैंने इफ्तिखार को अपना स्वाभाविक खेल खेलने के लिए कहा और वह दो या तीन चौकों के बाद सहज थे। उन्होंने तेजी से रन बनाना शुरू किया और फिर हमारे स्पिनर शानदार थे। यह जीत हमें एक कदम आगे बढ़ाएगी और (भारत-पाक मैच पर) भारत पाकिस्तान हमेशा हाई इंटेंसिटी लाएंगे, हम पूरी कोशिश करेंगे।" Read More...