Advertisement
Rohit sharma helps shardul thakur: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: विजय हजारे मैच में रोहित बने संकटमोचक, कैप्टन शार्दुल की करते दिखे मदद
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा लगभग आठ वर्षों के लंबे अंतराल के बाद विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने ये बता दिया कि बड़े मंच पर चमकना उन्हें आज भी बखूबी आता है। बुधवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सिक्किम के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रोहित ने न सिर्फ मुंबई को आसान जीत दिलाई, बल्कि मैदान पर मौजूद हज़ारों दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी किया।
इस दौरान उन्हें मुंबई के कप्तान शार्दुल ठाकुर की मदद करते हुए भी देखा गया। दरअसल, सिक्किम के खिलाफ मैच के दौरान शार्दुल फील्ड सेटिंग और बॉलिंग चेंज़ को लेकर थोड़ा कंफ्यूज थे और तभी वो रोहित शर्मा से मदद लेते दिखे और रोहित भी अपने एक्सपीरियंस के चलते उनकी मदद करते दिखे। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Rohit sharma helps shardul thakur - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement