Rr record
IPL 2022 का फाइनल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज, सबसे ज्यादा दर्शकों द्वारा देखे जाने वाला टी-20 मैच बना
बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने रविवार को ट्वीट किया कि इस साल की शुरूआत में हुए आईपीएल 2022 फाइनल (IPL 2022 Final) ने टी20 मैच में सबसे ज्यादा दर्शकों की उपस्थिति दर्ज कराने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) बनाया। शाह ने ट्वीट किया, एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा दर्शकों की उपस्थिति के लिए गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड प्राप्त करने पर बेहद खुशी और गर्व है, जब 101,566 दर्शकों ने 29 मई 2022 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल फाइनल देखा। इसे संभव बनाने के लिए हमारे प्रशंसकों का धन्यवाद।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने अपने पहले आईपीएल सीजन को अपने घरेलू मैदान पर सात विकेट से जीतकर खिताब अपने नाम किया था। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स उपविजेता रही थी।
Related Cricket News on Rr record
-
AUS vs NZ : ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए मिला 201 रनों का लक्ष्य, कॉनवे-एलेन ने लूटा मेला
AUS vs NZ : डेवोन कॉनवे और फिन एलेन की तेज़तर्रार पारियों के चलते कीवी टीम ने 20 ओवरो में 200 रनों का बड़ा स्कोर बनाया और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 201 रनों ...
-
विराट कोहली के ये 3 रिकॉर्ड शायद ही कभी कोई तोड़ पाए
विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो शायद ही कभी टूटें। ...
-
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में देरी से आना मेरे लिए रहा फायदेमंद : डेवोन कॉनवे
न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को लगता है कि उनको देर से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में विभिन्न परिस्थितियों में खेलने से फायदा मिला है, क्योंकि एक खिलाड़ी के रूप में उन्होंने हर जगह रन बनाए हैं। ...
-
टीम के सीनियर खिलाड़ियों के साथ से चमके डेवोन कॉनवे, दो मैचों की सीरीज में बनाए 306 रन
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से डेब्यू करने वाले न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने कहा है कि टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने उनका काफी साथ दिया। कॉनवे ने इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों ...
-
बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने शतक जड़कर बनाया अनोखा World Record, कोई खिलाड़ी नहीं कर पाया था…
बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक (Mominul Haque) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का 10वां शतक जड़ दिया। मोमिनुल ने 182 ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42