Guinness world record ipl: Cricket News & Match Updates
IPL 2022 का फाइनल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ दर्ज, सबसे ज्यादा दर्शकों द्वारा देखे जाने वाला टी-20 मैच बना
बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने रविवार को ट्वीट किया कि इस साल की शुरूआत में हुए आईपीएल 2022 फाइनल (IPL 2022 Final) ने टी20 मैच में सबसे ज्यादा दर्शकों की उपस्थिति दर्ज कराने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) बनाया। शाह ने ट्वीट किया, एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा दर्शकों की उपस्थिति के लिए गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड प्राप्त करने पर बेहद खुशी और गर्व है, जब 101,566 दर्शकों ने 29 मई 2022 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल फाइनल देखा। इसे संभव बनाने के लिए हमारे प्रशंसकों का धन्यवाद।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने अपने पहले आईपीएल सीजन को अपने घरेलू मैदान पर सात विकेट से जीतकर खिताब अपने नाम किया था। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स उपविजेता रही थी। Read More...
Related Cricket News for Guinness world record ipl - Tesst
IPL 2022 Final Sets Guinness World Record For Biggest Crowd Attendance In A T20 Match
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago