Sajid khan one hand catch: Cricket News & Match Updates
VIDEO: WI पर कहर बनकर टूटे साजिद खान, एक हाथ से कैच भी पकड़ा
वेस्टइंडीज के खिलाफ मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है। पहली पारी में 230 रनों पर ऑलआउट होने के बाद पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को भी सिर्फ 137 रनों पर ऑलआउट कर दिया और पहली पारी के आधार पर 93 रनों की बढ़त हासिल कर ली।
पाकिस्तान के स्पिनर साजिद खान ने नौमान अली के साथ मिलकर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी क्रम की धज्जियां उड़ा दीं। कप्तान शान मसूद ने पहले ओवर में ही साजिद खान को मैदान में उतार दिया और इसके बाद तो वेस्टइंडीज के विकेट ताश के पत्तों की तरह गिरना शुरू हो गए। इस स्पिन गेंदबाज़ ने शुरुआत में 4 विकेट चटकाए लेकिन सबसे खास बात कावेम हॉज को आउट करने के लिए उन्होंने एक शानदार कैच लपका। Read More...