Sakshi dhoni news
VIDEO: 'वाइड दे भाई', अंपायर के वाइ़़ड ना देने पर साक्षी धोनी ने किया रिएक्ट
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मुकाबले के दौरान एक मजेदार पल कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मैच के दौरान चर्चा में महेंद्र सिंह धोनी नहीं, बल्कि उनकी पत्नी साक्षी धोनी हैं। दरअसल, साक्षी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में CSK को सपोर्ट करने पहुंची थीं।
मैच के दौरान जब चेन्नई की टीम बल्लेबाज़ी कर रही थी, तब शिवम दुबे स्ट्राइक पर थे। इसी दौरान SRH के गेंदबाज़ ने एक बाउंसर डाला जो शिवम दुबे के सिर के काफी ऊपर से चला गया लेकिन मजेदार बात ये रही कि अंपायर ने इसे वाइड नहीं दिया। ये देखकर शिवम दुबे तुरंत अंपायर की तरफ देखने लगे और काफी नाराज़ नजर आए। वहीं स्टैंड्स में बैठीं साक्षी धोनी का रिएक्शन भी कैमरे में कैद हो गया।
Related Cricket News on Sakshi dhoni news
-
'मम्मी नू पसंद' गाने पर पत्नी साक्षी के साथ डांस करते नजर आए धोनी, फैंस के बीच वीडियो…
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का दोस्त की शादी में पत्नी साक्षी के साथ डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सोशल मीडिया पर धोनी फैंस ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08