Advertisement
Sarfaraz khan double century: Cricket News & Match Updates
Advertisement
टीम इंडिया से रिलीज़ होने के बाद सरफराज खान ने रचा इतिहास, ईरानी कप में ठोका दोहरा शतक
ईरानी कप 2024 में मुंबई के लिए खेलते हुए सरफराज खान ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया। रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ मुकाबले में सरफराज ने दोहरा शतक लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। सरफराज ईरानी कप में दोहरा शतक बनाने वाले मुंबई के पहले बल्लेबाज और कुल मिलाकर चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
26 वर्षीय सरफराज ने लखनऊ में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ खेल के दूसरे दिन 253 गेंदों पर 200 रन बनाकर ये उपलब्धि हासिल की। सरफराज ने जब दोहरा शतक बनाया तब उनकी उम्र 26 साल और 346 दिन थी, जबकि उनके साथी यशस्वी जायसवाल 21 साल और 63 दिन की उम्र में ये उपलब्धि हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। Read More...
Related Cricket News for Sarfaraz khan double century - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement