Shamar joseph record: Cricket News & Match Updates
26 साल के Shamar Joseph के नाम दर्ज हुआ World Record, T20I क्रिकेट के इतिहास में कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया है ये कारनामा
Shamar Joseph Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का 37वां मुकाबला गुरुवार, 19 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था जहां शाई होप (Shai Hope) की कैप्टेंसी वाली वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने इटली (WI vs ITA) को 42 रनों से हराकर जीत हासिल की। गौरतलब है कि इसी बीच वेस्टइंडीज के 26 साल के तेज गेंदबाज़ शमर जोसेफ (Shamar Joseph) ने अपनी बॉलिंग और फील्डिंग दोनों से जमकर धमाल मचाया और एक बेहद ही खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में शमर जोसेफ ने अपनी घातक गेंदबाज़ी से इटली के खेमे में हड़कंप ही मचा दिया और अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 30 रन देकर इटली के 4 विकेट निकाले। उन्होंने हैरी मैनेंटी (10 गेंदों पर 08 रन), ग्रांट स्टीवर्ट (21 गेंदों पर 26), थॉमस ड्रेका (03 गेंदों पर 05 रन), और अली हसन (02 गेंदों पर 00 रन) का विकेट चटकाया। खास बात ये है कि इसके अलावा उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए फील्डिंग करते हुए 4 कैच भी पकड़े। Read More...
Related Cricket News for Shamar joseph record - Tesst
சர்வதேச டெஸ்ட் கிரிக்கெட்டில் சாதனை படைத்த ஷமார் ஜோசப்!
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago