Shimron hetmyer: Cricket News & Match Updates
W,W,W: कार्तिक त्यागी ने RR को एक ओवर में दिए तीन झटके, Jadeja और Hetmyer को भी दिखाया आईना; देखें VIDEO
Kartik Tyagi Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के युवा तेज गेंदबाज़ कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) ने बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के 4 ओवर में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को सिर्फ 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि उन्होंने ये तीनों ही विकेट एक ही ओवर में झटके जिसके दौरान रविंद्र जडेजा और शिमरोन हेटमायर जैसे बड़े हिटर भी आउट होकर पवेलियन गए। यही वज़ह है इस घना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये पूरी घटना राजस्थान रॉयल्स की इनिंग के 19वें ओवर में देखने को मिली। यहां कार्तिक त्यागी अपना आखिरी ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद पर उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का शिकार किया और उन्हें डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ कैमरून ग्रीन के हाथों कैच आउट करवाया। Read More...