Shivam dube t20 world cup 2026: Cricket News & Match Updates
VIDEO: शिवम दुबे ने तोड़ी ट्रेन में सफर करने पर चुप्पी, बोले- 'आपको वो ट्रेन वाली स्टोरी पता चली होगी'
भारत के टी-20 वर्ल्ड कप विनर शिवम दुबे ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल जीतने के बाद अहमदाबाद से मुंबई तक ट्रेन में सफर किया था जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गए थे और अब उन्होंने सामने आकर खुद इस मामले पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। दुबे ने बताया कि उन्होंने ये फैसला इसलिए लिया था क्योंकि फ्लाइट्स पूरी तरह बुक थीं और वो जल्द से जल्द घर पहुंचना चाहते थे ताकि अपने चार साल के बेटे अयान और दो साल की बेटी मेहविश से मिल सकें।
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि दुबे बताते हैं कि आखिर उन्होंने ट्रेन से सफर करने का फैसला क्यों किया? दुबे ने कहा, मुझे बहुत ज्यादा एंजाइटी हो रही थी कि मैं मेरे पाप और बच्चे को मिलूं। आपको वो स्टोरी पता चली होगी ट्रेन वाली, तो यही वजह थी मेरे घर जल्दी आने की क्योंकि मेरी जो लाइफ रही है, ऊपर वाले के बाद अगर मैं किसी को थैंक यू बोलता हूं तो वो मेरे पापा हैं। उन्होंने जो किया है मेरे लिए वो बहुत महत्वपूर्ण है। इसीलिए जब मैं आया तो सबसे पहले उनसे मिला और उन्हें मेडल पहनाया और बच्चों से मिला।" Read More...
Related Cricket News for Shivam dube t20 world cup 2026 - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16