Shreyanka patil injured: Cricket News & Match Updates
T20 World Cup के बीच Team India को लगा तगड़ा झटका, Shreyanka Patil हुईं बाहर; अनकैप्ड खिलाड़ी बनी रिप्लेसमेंट
Shreyanka Patil Ruled Out of T20 World Cup 2026: हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कैप्टेंसी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women's Cricket Team) इंग्लैंड और वेल्स में ICC का बड़ा टूर्नामेंट टी20 वर्ल्ड कप (ICC Women's T20 World Cup 2026) खेल रहीं हैं जहां उन्हें एक बड़ा झटका लग चुका है। दरअसल, टीम इंडिया की एक बेहद ही काबिल स्पिन गेंदबाज़ श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) अचानक चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट के बचे हुए सभी मुकाबलों से पूरी तरह बाहर हो गईं हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। ICC ने खुद फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि श्रेयंका को टखने में चोट लगी है, जिसके कारण अब वो ये टूर्नामेंट नहीं खेल पाएंगी। उन्हें ये चोट नीदरलैंड के खिलाफ अपनी ही गेंद पर फील्डिंग करते समय लगी थी। Read More...