Shreyas iyer fifty: Cricket News & Match Updates
IPL 2026: चेपॉक में 210 रन चेज कर पंजाब किंग्स ने मारी बाजी, CSK को 5 विकेट से हराकर बनी टेबल टॉपर
IPL 2026, Chennai Super Kings vs Punjab Kings Highlights: चेपॉक के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए IPL 2026 के मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 210 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल कर चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। CSK ने 209 रन बनाए थे, लेकिन श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी और टॉप ऑर्डर की तेज शुरुआत के दम पर पंजाब ने 18.4 ओवर में ही मैच खत्म कर दिया। इस जीत के साथ पंजाब अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई।
शुक्रवार (3 अप्रैल) को खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही और संजू सैमसन 7 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद आयुष म्हात्रे और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 55 गेंदों में 96 रन की शानदार साझेदारी की। आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 72 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने 22 गेंदों में 28 रन बनाए। Read More...
Related Cricket News for Shreyas iyer fifty - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 22 hours ago