Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Sir garfield sobers

Image of Cricket Australian Batsmen Steve Smith
Steve Smith (Image Source: Google)

AUS vs IND: स्टीव स्मिथ ने तोड़ा इस महान बल्लेबाज का रिकॉर्ड,भारत के खिलाफ सबसे तेज इतने शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने

By IANS News January 08, 2021 • 21:18 PM View: 789

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर स्टीव स्मिथ शुक्रवार को भारत के खिलाफ सबसे तेजी से सबसे अधिक 8 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में स्मिथ ने वेस्टइंडीज के महान कप्तान सर गैरी सोबर्स का रिकार्ड तोड़ा है। स्मिथ ने सिडनी में जारी तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अपने करियर का 27वां शतक पूरा किया। यह भारत के खिलाफ उनका आठवां शतक है और इसके लिए स्मिथ ने सबसे कम 25 पारियां खेली हैं।

इससे पहले सबसे कम पारियों में भारत के खिलाफ 8 शतक लगाने का रिकार्ड सोबर्स के नाम था। सोबर्स ने 30 पारियों में यह कारनामा किया था।

Related Cricket News on Sir garfield sobers