Image of Cricket Australian Batsmen Steve Smith (Steve Smith (Image Source: Google))
ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर स्टीव स्मिथ शुक्रवार को भारत के खिलाफ सबसे तेजी से सबसे अधिक 8 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में स्मिथ ने वेस्टइंडीज के महान कप्तान सर गैरी सोबर्स का रिकार्ड तोड़ा है। स्मिथ ने सिडनी में जारी तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अपने करियर का 27वां शतक पूरा किया। यह भारत के खिलाफ उनका आठवां शतक है और इसके लिए स्मिथ ने सबसे कम 25 पारियां खेली हैं।
इससे पहले सबसे कम पारियों में भारत के खिलाफ 8 शतक लगाने का रिकार्ड सोबर्स के नाम था। सोबर्स ने 30 पारियों में यह कारनामा किया था।
इस क्रम में तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के ही एक और दिग्गज सर विवियन रिचर्डस का नाम है। विव ने 8 शतक लगाने के लिए 41 पारियां खर्च की थीं।