Sl w vs pak w: Cricket News & Match Updates
SL-W vs PAK-W: संजना-अटापट्टू की शानदार पारी, श्रीलंका ने दूसरे टी20 में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया
श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान से मिले 176 रनों के लक्ष्य को श्रीलंकाई टीम ने 17.4 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल किया। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वालीं इमेशा दुलानी महज 5 रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, इसके बाद कप्तान चमारी अटापट्टू और संजना कविंदी ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए महज 22 गेंदों में 44 रन जोड़े। अटापट्टू ने सिर्फ 15 गेंदों का सामना करते हुए 40 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, संजना 24 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 46 रन बनाने के बाद आउट हुईं। Read More...
Related Cricket News for Sl w vs pak w - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago