So india
नागपुर वनडे में भारतीय टीम में धवन की जगह केएल राहुल होंगे शामिल, जानिए संभावित प्लेइंग XI
4 मार्च, नागपुर। पहले मैच में रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में उतरेगी तो उसकी कोशिश अपनी बढ़त को दोगुना करने की होगी। वहीं लय हासिल करने की जुगत में लगी आस्ट्रेलिया पांच मैचों की वनडे सीरीज में बराबरी का हर संभव प्रयास करेगी।
पहले मैच में भारत को आसानी से नहीं मिली थी, लेकिन इस जीत ने एक बार फिर साबित कर दिया था कि मध्यक्रम की भारत की चिंता लगभग दूर हो गई है। आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने अपने चार विकेट 99 रनों पर ही खो दिए थे। इसके बाद टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी और युवा केदार जाधव ने बेहतरीन शतकीय साझेदारी कर मेजबान टीम को छह विकेट से जीत दिलाई थी।
धोनी ने एक बार फिर साबित किया था कि उन्हें विश्व का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर क्यों कहा जाता है। धोनी का जाधव ने बखूबी साथ दिया। जाधव के रूप में भारत को एक नया फिनिशर मिला है जो पुराने धोनी का स्थान लेने में सक्षम हैं। इन दोनों ने आस्ट्रेलिया में भी भारत को मुश्किल हालात से निकालते हुए जीतें दिलाई थी। इन दोनों के रहते टीम को काफी मजबूती मिली है।
पहले मैच में शिखर धवन और अंबाती रायडू का बल्ला नहीं चला था। रोहित शर्मा और कप्तान कोहली ने टीम के लिए जरूरी योगदान दिया था। कोहली हालांकि बल्लेबाजी में बदलाव करने के मूड़ में नहीं लग रहे हैं।
गेंदबाजी में एक बदलाव की उम्मीद की जा सकती है। कुलदीप यादव या रवींद्र जडेजा के स्थान पर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल अंतिम-11 में आ सकते हैं। पहले मैच में हालांकि जडेजा और कुलदीप दोनों ने अच्छी गेंदबाजी की थी। कुलदीप को दो विकेट मिले थे। वहीं जडेजा बेशक विकेट नहीं ले पाए थे लेकिन उन्होंने 10 ओवरों में महज 33 रन खर्च किए थे।
आस्ट्रेलिया को बड़े स्कोर से पहले रोकने में मध्य के ओवरों में इन दोनों की कसी हुई गेंदबाजी का अहम योगदान रहा था। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी का खेलना लगभग तय है। विजय शंकर ने पहले मैच में हालांकि थोड़ा निराश किया था।
गेंदबाजी में भारत के पास केदार जाधव का भी विकल्प है। जाधव ने पहले मैच में सात ओवरों में 31 रन देकर एक विकेट लिया था।
दूसरी तरफ अगर आस्ट्रेलिया की बात की जाए तो उसके लिए दोनों श्रेत्रों में चिंता है। गेंदबाजों ने मैच पर पकड़ बनाई लेकिन धीरे-धीरे उसे खो दिया। तो वहीं बल्लेबाज तेज गति से रन नहीं बना सके।
कप्तान एरॉन फिंच का बल्ला खामोश ही है जो मेहमानों की सबसे बड़ी चिंता है। उस्मान ख्वाजा ने जरूर पहले मैच में अर्धशतक जमाया था लेकिन रनगति में तेजी नहीं दे पाए थे। मार्कस स्टोइनिस, ग्लैन मैक्सवेल ने भी रन तो किए थे लेकिन धीमी बल्लेबाजी की थी।
गेंदबाजी में पैट कमिंस अपनी बाउंस से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने में सफल रहे थे लेकिन विकेट नहीं निकाल पाए थे। नाथन कल्टर नाइल, जेसन बेहरनडोर्फ को उनका साथ देना होगा।
लेग स्पिनर एडम जाम्पा पूरी तरह से विफल रहे थे। उनके स्थान पर टीम किसी और को मौका दे सकती है।
टीमें (संभावित) :
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, अंबाती रायडू, विजय शंकर, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, सिद्धार्थ कौल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।
आस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडोर्फ, एलैक्स कैरी, नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सेवल, झाए रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एडम जाम्पा।
Related Cricket News on So india
-
महिला क्रिकेट: टैमी बेयूमोंट की अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को दिया 161 रनों का…
4 मार्च। सलामी बल्लेबाज टैमी बेयूमोंट (62) की पारी की बदौलत इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को बीरसापरा क्रिकेट स्टेडियम में जारी पहले टी-20 मैच में भारत के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा ...
-
पहले टी-20 में भारतीय महिला टीम ने जीता टॉस, इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए कहा, प्लेइंग XI
4 मार्च। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार को बारसापरा स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। live दोनों टीमों के ...
-
पाकिस्तान को अलग-थलग करने की BCCI की मांग पर आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला
दुबई, 3 मार्च (CRICKETNMORE)| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय से अलग-थलग करने की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की मांग को खारिज कर दिया है। बीसीसीआई ने... ...
-
IND vs AUS: एमएस धोनी या दिनेश कार्तिक नहीं,ये है टीम इंडिया का नया फिनिशर,हो गया खुलासा
हैदराबाद, 3 मार्च (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए पहले वनडे मैच में मैन ऑफ द मैच रहे भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज केदार जाधव अब नंबर छह पर अपनी बल्लेबाजी को ज्यादा अहमियत देने ...
-
IND vs AUS: हार के बावजूद एरॉन फिंच ने गेंदबाजों के प्रदर्शन को सराहा,कही ऐसी बात
हैदराबाद, 3 मार्च (CRICKETNMORE)| ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने भारत के हाथों पहला वनडे क्रिकेट मैच छह विकेट से हारने के बावजूद अपने गेंदबाजों की तारीफ की है। भारत ने शनिवार को राजीव गांधी ...
-
AFG vs IRE: अफगानिस्तान की मेहनत गई बेकार,आयरलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे मैच हुआ रद्द
देहरादून, 3 मार्च (CRICKETNMORE)| अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को खेला गया दूसरा वनडे क्रिकेट मैच भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। मेजबान अफगानिस्तान ने ...
-
BCCI unveils new jersey for 2019 World Cup
Hyderabad, March 2 (CRICKETNMORE) The Board of Control for Cricket in India (BCCI) has launched the national team jersey for the 2019 ODI World Cup. India skipper Virat Kohli, former captain Mahendra ...
-
भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बांधा, भारत को 50 ओवर में 237 रनों का टारेगट
2 मार्च। भारतीय टीम की बंधी हुई गेंदबाजी के कारण ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में 50 ओवर में 7 विकेट पर 236 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से सबसे ज्यादा उम्मान ख्वाजा ने बनाए। स्कोरकार्ड उस्मान ...
-
पहला वनडे: उस्मान ख्वाजा का विजय शंकर ने लपका हैरान करने वाला कैच, हर कोई हैरान
2 फरवरी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मैच खेला जा रहा है। ये खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 30 ओवर में 4 विकेट पर 134 रन बना लिए हैं। स्कोरकार्ड आपको बता दें ...
-
विजय शंकर और रविंद्र जडेजा के प्लेइंग XI में शामिल होने से यह दिग्गज चौंका, कहा दिलचस्प है
2 मार्च। पहल वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत इस सीरीज में दो मैचों की टी-20 सीरीज में 0-2 से मात खाने के बाद आ रहा है। आस्ट्रेलिया ...
-
1st ODI: Australia win toss, opt to bat first vs India
Hyderabad, March 2: Australia captain Aaron Finch won the toss and opted to bat first in the first One-Day International (ODI) against India here on Saturday. The visitors have brought in Alex Carey i ...
-
INDvAUS भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI घोषित, हुए ये बदलाव
2 मार्च। पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। स्कोरकार्ड ऑस्ट्रेलियाई टीम में एलेक्स केरी को शामिल किया गया है तो वहीं झाय रिचर्ड्सन पहला वनडे नहीं खेल ...
-
INDvAUS पहले वनडे से ऋषभ पंत बाहर, भारतीय प्लेइंग XI में चौंकाने वाले बदलाव
2 फरवरी। पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। स्कोरकार्ड भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल को रेस्ट दिया गया है और कुलदीप यादव को टीम के प्लेइंग ...
-
INDvAUS: पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया
2 फरवरी। पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। स्कोरकार्ड भारतीय टीम में युजवेंद्र चहल को रेस्ट दिया गया है और कुलदीप यादव को टीम के प्लेइंग ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago
-
- 6 days ago