अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कैप्टेंसी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में अब तक एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। वो टूर्नामेंट में अपने शुरुआती चार मुकाबलों के बाद तीन हार और एक अंक (बारिश के कारण) के साथ 10वें पायदान पर है।
यही वज़ह है आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताने वाले हैं KKR के उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि अपने दम पर टीम को मुकाबला जीता सकते हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका नहीं मिल रहा है। इन खिलाड़ियो में एक रफ्तार का सौदागर भी शामिल है जो कि शोएब अख्तर के 161.3 kph की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ने का दम रखता है।
टिम सेफर्ट (Tim Seifert): हमारी लिस्ट में शामिल पहले खिलाड़ी न्यूजीलैंड के तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट हैं, जो कि 316 टी20 मैचों का अनुभव रखते हैं। ये घातक बल्लेबाज़ टी20 फॉर्मट का माहिर खिलाड़ी है और अब तक लगभग 30 की औसत और 136 की स्ट्राइक रेट से 7,412 रन बना चुका है। खास बात ये है कि उन्होंने टी20 में 5 सेंचुरी ठोकी है। उन्हें KKR ने 1.50 करोड़ में खरीदा है। वो फिलहाल टीम का बेंच गर्म कर रहे हैं।