Sr women
महिला क्रिकेट : आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
सिडनी, 30 सितम्बर - कप्तान मेग लेनिंग (नाबाद 56) और राकील हेनेस (नाबाद 69) के अर्धशतकों की मदद से आस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।
आस्ट्रेलिया ने शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए मेहमान न्यूजीलैंड को पांच विकेट पर 162 पर रोक दिया और फिर 14 गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
लेनिंग ने 44 गेंदों पर नौ चौके और हेनेस ने 40 गेंदों पर 11 चौके और एक छक्का लगाया। आस्ट्रेलिया के 45 रन पर ही चार विकेट गंवाने के बाद दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी तक टीम को जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया।
इससे पहले, न्यूजीलैंड ने काटी माíटन के नाबाद 56 और सोफी डिवाइन के 43 रन की बदौलत पांच विकेट पर 162 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। मार्टिन ने 34 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के लगाए। डिवाइन ने 33 गेंदों की पारी में छह चौके और एक छक्के जड़े।
आस्ट्रेलिया के लिए एशलेग गार्डनर ने दो और मेगन शट तथा एलिसे पेरी ने एक-एक विकेट चटकाए।
Related Cricket News on Sr women
-
महिला क्रिकेट : वेस्टइंडीज ने द. अफ्रीका को 9 विकेट से शिकस्त दी
टरौबा (त्रिनिदाद), 30 सितम्बर - अनीसा मोहम्मद (24/5) के बाद नताशा मैक्लीन (नाबाद 42) और कप्तान स्टेफनी टेलर (नाबाद 34) की उपयोगी पारियों से वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका ...
-
भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका से टी20 श्रृंखला जीती
कोलंबो, 25 सितंबर। अनुजा पाटिल के हरफनमौला खेल की बदौलत भारतीय महिला टीम ने पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के चौथे मैच में श्रीलंका महिला टीम को सात विकेट से हराकर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल ...
-
महिला एशिया कप : पाकिस्तान को मात देकर फाइनल में पहुंचना चाहेगी भारतीय टीम
कुआलालम्पुर, 9 जून - अंकतालिका में पहले स्थान पर काबिज भारतीय महिला क्रिकेट टीम एशिया कप के अगले मैच में शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में जगह पक्की करने के इरादे से उतरेगी। दोनों ...