Sri lanka cricket team: Cricket News & Match Updates
श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल में आत्मविश्वास के साथ जाना चाहेगा भारत , मैच प्रीव्यू
5 जुलाई। भारत और श्रीलंका के बीच शनिवार को यहां के हेडिग्ले मैदान में मैच होना है। भारत पहले ही आईसीसी विश्व कप-2019 के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है जबकि श्रीलंका अंतिम-4 की रेस से बाहर हो चुकी है। ऐसे में इस मैच के परिणाम से अंतिम-4 पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा लेकिन आत्मविश्वास के हिसाब से भारत के लिए यह मुकाबला अहम है। वहीं, श्रीलंका जीत के साथ विश्व कप से विदाई लेने के मूड में है।
भारत की नजरें साथ ही इस मैच में जीत हासिल कर लीग दौर का अंत शीर्ष स्थान पर रहकर करने की होंगी। इसके लिए हालांकि उसे शनिवार को ही आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले मैच में आस्ट्रेलिया की हार की दुआ करनी होगी। आस्ट्रेलिया अभी 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर है तो वहीं भारत 13 अंकों के साथ दूसरे।
भारत अगर श्रीलंका पर जीत हासिल करता है तो उसके 15 अंक होंगे लेकिन अगर आस्ट्रेलिया भी अपना मैच जीत जाती है तो उसके 16 अंक होंगे और वह लीग दौर का अंत पहले स्थान के साथ करेगी।
श्रीलंका से भारत को संभलकर रहना होगा क्योंकि यह टीम इंग्लैंड जैसी टीम को मात दे चुकी है। इस मैच में उसके पास खोने को कुछ नहीं है इसलिए साख बचाने के लिए वह पूरे दम से भारत को मात देने की फिराक में होगी।
श्रीलंकाई टीम की कमी निरंतरता रही है। कुछ खिलाड़ियों ने जरूर अच्छा किया है लेकिन टीम एक ईकाई के तौर पर बेहतर नहीं कर सकी।
कुशल परेरा, कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने कुछ बेहतरीन पारियां खेंलीं तो गेंदबाजी में लसिथ मलिंगा ने टीम के लिए अच्छा किया, लेकिन इन तीनों के अलावा और कोई नाम इस विश्व कप में अपनी छाप नहीं छोड़ सका।
भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उसको सिर्फ तीन खिलाड़ियों के जिम्मे रहना भारी पड़ सकता है।
भारत के लिए यह मैच अपनी गलतियों को सुधाराने वाला मैच है जो बीते दो-तीन मैचों में देखने को मिली हैं। नंबर-4 की समस्या अभी भी बरकरार है। युवा ऋषभ पंत ने यहां कदम रखने के बाद ज्याद प्राभावित नहीं किया। लेकिन अगर कायदे से देखा जाए तो पंत ने सिर्फ दो मैच ही इस नंबर पर खेले हैं।
मध्य क्रम की चिंता भी भारत के लिए बड़ी है। रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली अगर विफल होते हैं तो टीम का संभलना मुश्किल हो जाता है।
गेंदबाजी में एक बदलाव हो सकता है। पिछले मैच में टीम में शामिल किए गए दिनेश कार्तिक के स्थान पर हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को टीम में मौका दिया जा सकता है।
विजय शंकर के स्थान पर टीम में मयंक अग्रवाल को शमिल किया गया है। श्रीलंका के खिलाफ मयंक वनडे पदार्पण कर पाते हैं या नहीं यह देखना होगा।
गेंदबाजी में अगर वैसे देखा जाए तो जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी अच्छा कर रहे हैं। युजवेंद्र चहल ने भी प्रभावित किया है। पिछले मैच में कुलदीप नहीं खेले थे वह दोबारा टीम में शामिल किए जा सकते हैं इसकी संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।
टीमें (संभावित) :
भारत : विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।
श्रीलंका : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविश्का फर्नांडो, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, इसुरु उदाना, मिलिंदा श्रीवर्दना, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, कुशल परेरा (विकेटकीपर), कुशल मेंडिस, जैफ्री वैंडरसे, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप।
Related Cricket News for Sri lanka cricket team - Tesst
WC 2019: जीत के बाद श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ की
WC 2019: Sri Lanka down West Indies in inconsequential cliffhanger
SLvWI: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी,प्लेइंग XI में बड़े बदलाव
श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने बोले,इस कारण साउथ अफ्रीका के हाथों झेलनी पड़ी बड़ी हार
ENGvSL: श्रीलंका ने बेहद रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 20 रनों से हराया,ये खिलाड़ी बना मैन ऑफ द मैच
Stats Preview: इंग्लैंड-श्रीलंका के मुकाबले में बन सकते हैं 5 बड़े रिकार्ड्स
श्रीलंका ने वर्ल्ड कप में खराब पिचें और खराब ट्रेनिंग व्यवस्था मिलने का आरोप लगाया,ICC से की शिकायत
SL vs BAN: Inconsistent Sri Lanka face wounded Bangladesh
Need to improve our batting,says Sri Lanka skipper Dimuth Karunaratne
जीत के बाद बोले श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने,हमें इस चीज में है सुधार की जरूरत
WC 2019: Sri Lanka beat Afghanistan in low-scoring clash
वर्ल्ड कप 2019: इन 3 खिलाड़ियों के दम पर श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 34 रनों से हराया
AFGvsSL: बारिश से बाधित मैच में अफगानिस्तान को मिला 187 रनों का संशोधित लक्ष्य
NZvsSL: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस हारकर श्रीलंका पहले करेगी बल्लेबाजी,देखें प्लेइंग XI
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16